फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के भरे जाएंगे पद

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। नित्थर के आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 20 सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन एसडीएम कार्यालय निरमंड में किया जाएगा। बड़ीलांज, दपलाड़, बाहड़ा, कशोली, ड़मैहड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बोहटा, ढ़रोपा, घाटू, पुजारली, निरमंड, सिरकोटी और शगावली केंद्र के लिए 13 नवंबर को साक्षात्कार होंगे। बड़ारी, डुगीलग, मोहाली, खरगा, पांकवा, टिंचा, शारवी, ईश्वा, नोर, शलाट, बाहरा, राजौड़ी और ठारवा केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के साक्षात्कार 15 नवंबर को होंगे। महिला उम्मीदवार आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं और आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार समस्त प्रमाणपत्र, दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र और आय प्रमाणपत्र सत्यापित छाया प्रतियों सहित आवेदन करे। आवेदन प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें