फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज
विज्ञापन

एसडीएम शशांक गुप्ता ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। विकास खंड ठियोग के 22 नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विकास खंड परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित समारोह में एसडीएम शशांक गुप्ता ने निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नरेश झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम शशांक गुप्ता ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पंचायत समिति के अधिकारों, कर्तव्यों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने आगामी पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन

माहौरी वार्ड से अनीता, मानन पलई से रीता लाल्टा, क्लीड-मतियाना से विनोद चंदेल, धार कंदरू से लक्ष्मी देवी, भाज-कैराणा से किरण चंदेल, बड़ोग से इंदिरा देवी, महोग से शीतल नरेट, संधू से राकेश, क्यार से खेम लाल, जैस से दीप राम, भराड़ा से अंकिता शर्मा, देवरीघाट से रीता देवी, मखड़ोल से रमेश कुमार, देहना से राकेश, धरेच से द्रोपती देवी, टियाली से सत्या, बलग से सुरेश शर्मा, सैंज से सत्या देवी, बगैण से सुंदर सिंह, देवठी से सुरेंद्र, घोड़ना से सुरेश कुमार, कुठार से बिहारी लाल ने शपथ ग्रहण की। अब पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें