चौपाल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर पंचायत के मनोनित सदस्य व अन्य
- फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहडू़) एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने मंगलवार को नगर पंचायत चौपाल के मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें गोविंद शर्मा, रविंद्र चंदेल और अरुण ठाकुर, नगर पंचायत नेरवा के वीरेंद्र तंगड़ाइक, अमन सूद और नरेंद्र शटाइक शामिल रहे।
तहसीलदार और सचिव नगर पंचायत चौपाल उमेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतराम शर्मा, महामंत्री प्रताप शर्मा, महिला अध्यक्ष प्रेमलता बेस्टा, प्रधान ग्राम पंचायत ठाना कुलदीप मेहता, लायक राम शर्मा, गोपाल मेहता, मोहर सिंह बेस्टा, पार्षद दीपक चंदेल, विनोद कुमार और नीलम मधाइक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।