फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पारदर्शिता, जवाबदेही और समर्पण से कार्य करने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल मुख्यालय चौपाल में उपमंडलाधिकारी हेमचंद वर्मा ने पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में प्रियंका शर्मा (थाना), सुरजीत सिंह (देवत), डिंपल (गोरली-मडावग), प्रिया (बमटा), प्रियंका रांटा (पौड़िया), लक्ष्मी देवी (रुसलाह), अमर सिंह (मधाना), स्वीटी (मानु-भाविया), महेश चंद (टिक्करी), अनिल चौहान (किरण), गंगा राम (पबान), प्रकाश (बिजमल), नीलम चौहान (पोलिया), रोशन लाल (देइया-दोची), गुलाब रमचाइक (चंदलोग-नेरवा), अनीता (खद्दर), रंजना (धबास), सुरिंदर सिंह (जोड़ना), किरण (जावग-छमरोग) तथा राजेश कुमार रढाईक (ननहार) शामिल रहे।
विज्ञापन

एसडीएम हेमचंद वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी सदस्यों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पंचायत समिति के कार्यों, अधिकारों एवं दायित्वों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति सदस्य ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका होती है। विनीत ठाकुर ने सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा उन्हें पंचायत समिति की बैठकों और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों को विकास कार्यों की निगरानी, पारदर्शिता बनाए रखने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें