फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल और भाजपा के कौल नेगी ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोक दी है। नामांकन के दौरान शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। दोनों प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ बाजार पहुंचे। विधायक नंद लाल ने 11:00 बजे नामांकन भरा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कांता, जिला परिषद जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, जिला शिमला उपाध्यक्ष डीडी कश्यप, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, दीपक सूद, पंकज बराड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने सुबह 10:00 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ किया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ 12:00 बजे नामांकन पत्र भरा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कौल सिंह नेगी के पक्ष में नारे लगाते हुए उन्हें कंधे पर बैठाकर रामपुर बाजार तक लाए। रैली के माध्यम से भाजपा ने अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलवीर खुंद, जिला महासू अध्यक्ष विजय गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष विश्रा भंडारी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुषमा मखैक, भाजपा महामंत्री अनिल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें