रोहडू़। विधानसभा क्षेत्र जुब्बल कोटखाई और रोहडू़ में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन भरे। रोहडू़ में भाजपा प्रत्याशी शशि बाला ने समर्थकों के साथ रोहडू़ बजार में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन भरा।
इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। शक्ति प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपना नामांकन भरा।
जुब्बल में कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने नामांकन के बाद जुब्बल कैंची के समीप समर्थकों को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री स्व नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन ब्राक्टा ने जुब्बल में नामांकन के बाद खड़ापत्थर में कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में खड़ापत्थर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया। रोहडू में बसपा के उम्मीदवार प्रकाश चंद और जुब्बल कोटखाई से आजाद उम्मीदवार सुमन कदम ने भी नामांकन भरा।