फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में डॉक्टर, न फार्मासिस्ट, न नर्स

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर। संवाद
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों का स्वास्थ्य रामभरोसे
विज्ञापन


न नियमित स्टाफ की नियुक्ति हो रही और न हो रहा डेपुटेशन का इंतजाम
उपचार के लिए दर दर भटक रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर की हालत आजकल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भी बदतर बनी हुई है। अस्पताल में न डॉक्टर, न फार्मासिस्ट, न नर्स और न लैब टेक्नीशियन है। अस्पताल सिर्फ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक लिपिक के भरोसे चल रहा है। मरीज उपचार के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

इस अस्पताल की विडंबना है कि चिकित्सक यहां पर कुछ समय के लिए ही अपनी सेवाएं देते हैं और फिर कहीं ओर अपनी एडजस्टमेंट करवा लेते हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को फौरी राहत देने के लिए कोई भी डॉक्टर नहीं है। अब गर्मी का मौसम शुरू चुका है। आपातकालीन स्थिति में उपचार न मिलने पर किसी की जान भी जा सकती है। मरीजों को यहां से 40 किलोमीटर दूर रामपुर और सौ से ज्यादा किलोमीटर दूर शिमला जाना पड़ रहा है। इस अस्पताल से ग्राम पंचायत देहरा, नित्थर, लोट, दुराह, पलेही, शिल्ली और कुठेड़ के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं, लेकिन बीते लंबे समय से स्टाफ की कमी की मार हजारों ग्रामीण झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेपुटेशन के लिए चीफ मेडिकल ऑफिसर कुल्लू से बात करनी पड़ेगी। जब हमने चीफ मेडिकल ऑफिसर कुल्लू से बात की, तो उन्होंने कहा कि डेपुटेशन के लिए प्रयास किया जाएगा, फिर चाहे चिकित्सक हो या फिर फार्मासिस्ट हो। - संजय आनंद, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें