फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के लिए बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। वर्षों से रामपुर उपमंडल की नोगवैली की हजारों की आबादी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है। हालात यह हैं कि वैली में खस्ताहाल सड़कें, चरमराई बिजली व्यवस्था और पेयजल किल्लत जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र की जनता खस्ताहाल सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। वहीं, लो वोल्टेज की समस्या छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होनेे के साथ ग्रामीणों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। क्षेत्र की समस्याओं के सिलसिले में डंसा पंचायत का प्रतिनिधिमंडल प्रधान देश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न महकमों से मिला और जल्द समस्याओं का समाधान मांगा। प्रधान की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत और जल शक्ति विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात की।
उन्होंने बेसड़ी से मकड़ोली करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क को पक्का करवाने के साथ-साथ डंसा-पनोली-शांदल सड़क को भी पक्का करवाने की मांग उठाई। वहीं, जलशक्ति विभाग से पेयजल योजनाओं का निरीक्षण कर उन्हें सुचारु करने के बारे में भी विभाग से मांग उठाई। इसके अलावा विद्युत बोर्ड के समक्ष लो वोल्टेज की समस्या सहित पुरानी बिजली लाइनों को बदलने की गुहार लगाई। वहीं, वन विभाग से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के मकसद से विभागीय अधिकारियों से मंत्रणा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सभी विभागों से उन्हें जल्द समस्याओं का निराकरण का आश्वासन मिला है। इस अवसर पर वार्ड पंच सपना नेगी, मीना देवी, शांति देवी, शांता कुमारी और आत्मा राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें