गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम समारोह में भाग लेगी नित्थर की नमिता। संवाद
नित्थर(कुल्लू)। पर्यावरण संरक्षण एवं युवा जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नित्थर की नमिता ठाकुर 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम समारोह में लेंगी। नित्थर के जलोड़ी गांव से संबंध रखने वाली नमिता ठाकुर, पुत्री नरेश ठाकुर ने इससे पहले भी युवा संसद में राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस बार पर्यावरण संरक्षण एवं युवा जागरूकता के क्षेत्र में नमिता ठाकुर को राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम समारोह में आमंत्रित किया है। नमिता का चयन उनके सतत पर्यावरण जागरूकता अभियानों और युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने वाली पहलों के लिए किया गया है। संवाद