फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर-दुराह सड़क कई जगत क्षतिग्रस्त, जोखिमभरा बना सफर

विज्ञापन
नित्थर दुराह सडक़ पर टूटा डंगा नहीं लगा पाया लोक निर्माण विभाग। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच पंचायतों के हजारों ग्रामीण खतरों के साये में कर रहे सफर
करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क बरसात के दौरान जगह-जगह हुई क्षतिग्रस्त
गिरे डंगों को आपदा के सात माह बाद भी दुरुस्त नहीं कर पाया लोक निर्माण विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर-दुराह सड़क पर सफर जानलेवा बना हुआ है। करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क बरसात के दौरान जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। उप तहसील नित्थर के पांच पंचायतों के ग्रामीण खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। कई जगह ढहे डंगों को लोक निर्माण विभाग सात महीने बाद भी दुरुस्त नहीं कर पाया है। इस सड़क से दुराह, लोट, नित्थर, देहरा और शिल्ली पंचायतों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। नित्थर से दुराह सड़क पर दो जगह पर डंगे गिरे हुए हैं। जहां हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। यहां से गुजरने वाली बसें और बड़े वाहन बड़ी मुश्किल से गुजरते हैं।
कई बार लगाई गुहार, नहीं सुनवाई
स्थानीय लोगों राकेश, राजीव, लोकेश, जोगेंद्र और हरदयाल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक विभाग ने सुनवाई नहीं की, जिससे लोगों में भारी रोष है। लोक निर्माण विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह पर जहां-जहां डंगे गिरे थे, उनको लगा दिया गया है। नित्थर से दुराह के बीच में जो डंगे गिरे हैं, उनको भी जल्द लगा दिया जाएगा। हिमांशु कटोच, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग नित्थर

नित्थर दुराह सडक़ पर टूटा डंगा नहीं लगा पाया लोक निर्माण विभाग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें