फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीम गांव में प्रभावित परिवारों से मिले चेतन बरागटा

विज्ञापन
कोटखाई के डीम गांव में आगजनी से प्रभावित परिवार का हाल जानते चेतन बरागटा। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल की पराली पंचायत के डीम गांव में आग की घटना से प्रभावित परिवारों से भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा ने मुलाकात की। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने पीड़ित देविंद्र बंटा और मोहिंदर बंटा के घर जाकर उनसे मिले। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढ़स बंधाते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बेहद पीड़ादायक होती हैं और समाज को मिलकर प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें