फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में आग से निपटने के होंगे पुख्ता इंतजाम, लग रहे 15 हाईड्रेंट

विज्ञापन
निरमंड में आग से बचाव के लिए बिछाई जा रही पानी की लाइन। संवाद
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग 80 लाख रुपये की लागत से स्थापित कर रहा हाईड्रेंट
विज्ञापन

पाइललाइन बिछाने का कार्य हुआ शुरू
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड (कुल्लू)। तहसील मुख्यालय निरमंड में आग की घटनाओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। निरमंड में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए जल शक्ति विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग ने निरमंड में फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए मुख्य टैंक से शहर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल शक्ति विभाग की तरफ से जल्द ही निरमंड बाजार और नगर पंचायत के 7 वार्डों में 15 फायर हाइड्रेंट स्थापित किए जाएंगे। इस पर 80 लाख रुपये लागत आएगी। निरमंड में फायर हाइड्रेंट लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की कई साल पुरानी मांग सिरे चढ़ेगी। विभाग की ओर से आगामी प्रक्रिया के तहत हाइड्रेंट स्थलों पर खोदाई कर पाइपलाइन को बिछाया जाएगा। वर्तमान में शहर के कई बाजार और वार्ड ऐसे हैं, जहां के रास्ते और गलियां काफी तंग हैं। ऐसे में आपातकाल में फायर ब्रिगेड का घटनास्थल तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है। आग लगने की घटना पर फायर ब्रिगेड मौके तक नहीं पहुंच पाती है। इससे कई बार नुकसान अधिक हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए निरमंड में विभिन्न स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाने की योजना तैयार की गई थी। वर्तमान में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध नाकाफी हैं। निरमंड के मुख्य बाजार में करीब 500 से अधिक दुकानें हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से निरमंड में करीब 15 हाइड्रेंट लगाने की योजना है। वर्तमान में इस योजना के तहत जल शक्ति विभाग की तरफ से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


निरमंड में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए तेज गति से कार्य चल रहा है। इस कार्य में करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। - कैलाश भारद्वाज, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें