फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में एक बस का टूटा गियर लीवर, दूसरी की फैन बेल्ट हो गई खराब

विज्ञापन
आनी जाबो रूट पर चलने वाली निगम की बस बीच रास्ते में हुई खराब। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी(कुल्लू)। आनी में दो जगह एचआरटीसी की बसें खराब हो गईं। आनी से जाबो रूट पर भेजी गई दिन की दोनों बसें आधे रास्ते में ही खराब हो गईं। सुबह के समय रवाना हुई बस का गियर लीवर टूट गया, जिससे बस को बीच रास्ते में ही खड़ा करना पड़ा। दोपहर के समय भेजी गई दूसरी बस की फैन बेल्ट खराब हो गई। इन दोनों मामलों के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पैदल ही सफर करना पड़ा, जबकि कुछ यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आनी क्षेत्र के लिए अकसर पुरानी और खस्ताहाल बसें ही भेजी जाती हैं। पहाड़ी और दुर्गम मार्गों पर ऐसी बसों का बार-बार खराब होना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आनी क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। विधायक ने मांग उठाई है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए नई बसें उपलब्ध करवाई जाए और पुरानी बसों की समय-समय पर उचित मरम्मत की जाए, ताकि लोग बसों में सफर करते समय खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। आनी बस अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि खराब हुई बसों को ठीक करने के लिए तुरंत मैकेनिक भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बसों को जल्द दुरुस्त कर सेवा बहाल की गई है।

आनी जाबो रूट पर चलने वाली निगम की बस बीच रास्ते में हुई खराब। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें