फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: घोषणाओं में आग से निपटने के इंतजाम, धरातल पर सुरक्षा राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कई घोषाणाओं के बाद भी निरमंड में नहीं खुला अग्निशमन केंद्र
विज्ञापन

23 पंचायतों के लिए नहीं आग की घटनाओं से निपटने के पुख्ता इंतजाम
आग लगने पर 17 किलोमीटर दूर रामपुर से पहुंचती है दमकल की गाड़ी
हर साल सर्दियों में बढ़ जाती हैं आग की घटनाएं
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड में कई बार विभिन्न राजनीतिक मंचों से आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणाएं हुईं, लेकिन धरातल पर सुरक्षा व्यवस्था राख होती ही दिखाई देती है। क्षेत्र में किसी घर में आग लग जाए, तो 17 किलोमीटर दूर रामपुर के अग्निशमन केंद्र से मदद पहुंचती है। जब तक दमकल की गाड़ियां बचाव के लिए पहुंचती है, तब तक सब कुछ राख हो चुका होता है। उपमंडल की 23 पंचायतों के लिए आज दिन तक आग की घटनाओं से निपटने के लिए ठोस इंतजाम नहीं हो पाए हैं। सर्दियों में क्षेत्र में आग की घटनाएं अधिक होती हैं। ग्रामीण इलाके में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हैं, जिनमें आग लगने का अधिक खतरा रहता है। नगर पंचायत निरमंड के उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि निरमंड क्षेत्र के दूरदराज गांवों में आग लगने की घटनाओं के दौरान लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है, क्योंकि यहां अग्निशमन केंद्र न होने से सहायता समय पर नहीं पहुंच पाती है। वर्तमान में निरमंड के लिए रामपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित अग्निशमन केंद्र से गाड़ी मंगवानी पड़ती है, जो पहाड़ी मार्गों और खराब सड़कों के कारण देरी से पहुंचती है। अगस्त 2024 में शील्ली पंचायत के शैदरी गांव में आठ कमरों का मकान जल गया था। दिसंबर में कतमोरी गांव में दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया था। यहां रामपुर से जब तक दमकल वाहन पहुंचे, तब तक मकान राख की ढेर में बदल गए थे। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों, संगठनों और ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से अग्निशमन केंद्र खोलने की कई बार गुहार लगाई है। प्रशासन ने अब तक अग्निशमन केंद्र के लिए केवल जमीन तलाशी है। ऐसे में अग्निशमन केंद्र कब खुलेगा और लोगों के इसका लाभ कब मिलेगा, इसे लेकर लोगों में संशय का माहौल है। प्रदेश सरकार और अग्निशमन विभाग से निरमंड में जल्द अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग उठाई है ताकि आपात स्थिति में ग्रामीणों को तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। लंबे समय से लोग राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

जगह का चयन कर लिया गया
निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा है कि निरमंड में अग्निशमन केंद्र खोलने को लेकर जगह का चयन कर लिया गया है। संयुक्त विभागीय टीम ने निरीक्षण कर लिया है। जल्द ही अग्निशमन केंद्र खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें