फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले से पहले रामपुर में होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल, बॉक्सिंग, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी
विज्ञापन

28 अक्तूबर से 9 नवंबर तक होंगी प्रतियोगिताएं
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पूर्व रामपुर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। नशे को नहीं, फिटनेस को चुनें थीम पर 28 अक्तूबर से 9 नवंबर तक खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें राज्य और क्षेत्र के खिलाड़ी वॉलीबाल, बॉक्सिंग, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। मेला आयोजन समिति ने इस बार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताओं के आयोजन को मंजूरी दी है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति के सचिव एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लवी मेले के अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न खेल संघों के सहयोग से लवी मेला आयोजन समिति करेगी। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि 28 और 29 अक्तूबर को पाटबंगला मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में जिला स्तरीय पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। इन मैचों के माध्यम से जिला शिमला वॉलीबाल टीम का चयन किया जाएगा। इसके बाद 4 से 6 नवंबर तक पदम छात्र स्कूल में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे, जबकि प्रतियोगिता में बुशहर कबड्डी संघ की एक टीम भी भाग लेगी। वहीं, 7 से 9 नवंबर तक पीजी कॉलेज रामपुर में इंटर अकादमी पुरुष-महिला, सीनियर व जूनियर वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही 7 से 9 नवंबर तक पदम छात्र स्कूल रामपुर के इंडोर स्टेडियम में उपमंडल स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें पुरुष-महिला, सीनियर व जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि लवी मेला के इस खेल पर्व के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को सशक्त बना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें