फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड-बागीपुल सड़क खस्ताहाल, इस बार भी सेब सीजन में झेलनी पड़ेगी मुश्किलें

विज्ञापन
खस्ताहाल निरमंड बागीपुल सडक़ पर रोजाना हजारों लोग झेल रहे परेशानियां। संवाद
विज्ञापन
जगह-जगह गड्ढों से हादसों का अंदेशा, 16 पंचायतों के हजारों ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

ग्रामीणों में रोष, सरकार और लोक निर्माण सड़क की हालत सुधारने में नाकाम
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के हजारों ग्रामीण वर्षों से खस्ताहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। क्षेत्र की मुख्य निरमंड-बागीपुल सड़क की दुर्दशा हजारों ग्रामीणों के साथ किसान-बागवानों की परेशानी भी बढ़ा रही है। करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस कारण इस सड़क पर सफर खतरों भरा बना हुआ है। क्षेत्र में जल्द ही सेब सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन सड़क की हालत सुधारने को लेकर सरकार और लोक निर्माण विभाग कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सीजन के दौरान बागवानों को अपनी फसलें मंडी पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। निरमंड से बागीपुल सड़क की हालत कई वर्षों से दयनीय बनी हुई है। वहीं, बरसात का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में जगह-जगह भूस्खलन होने का डर सता रहा है। क्षेत्र के लोगों की आर्थिक का मुख्य साधन सेब उत्पादन है। इसी सड़क से क्षेत्र की 16 पंचायतों का सेब प्रदेश और देश की विभिन्न मंडियों में भेजा जाता है। क्षेत्र में हर वर्ष लाखों पेटियां सेब उत्पादन होता है, लेकिन खस्ताहाल सड़क के कारण बागवानों को दोहरी मार झेलनी पड़ती है। इस सड़क पर ट्रक चालक आने से कतराते हैं। इस कारण बागवानों को अपनी फसल मंडी पहुंचाने की चिंता सताती रहती है। इस बार भी करोड़ों की नकदी फसल मंडी पहुंचाना बागवानों के लिए चुनौती भरा बना रहेगा। इस सड़क से क्षेत्र की नगर पंचायत निरमंड, भालसी, निशानी, गढ़ेज, त्वार, बड़ीधार, अरसू, बाड़ी, कोटी, कोट, डीम, ज्वागी, चायल, सराहन, नोर और राहणु पंचायत के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। सड़क की खस्ता हालत से ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
सेब सीजन से पहले सुधरे सड़क
क्षेत्र के बागवान हरीश, संजीव कुमार, मोहर लाल, राजेश कुमार, रामकृष्ण, डोला सिंह, दीवान, विकास, बंटी सहित अन्य बागवानों ने कहा कि खस्ताहाल सड़क सुधारने में सरकार और विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। कई बार गुहार लगाने के बाद भी सड़क की हालत जस की तस है। उन्होंने सरकार और विभाग से सेब सीजन से पहले सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


उम्मीद है जल्द सुधरेगी दशा
आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि विस क्षेत्र की अधिकतर सड़कें खस्ताहाल हैं। निरमंड-बागीपुल सड़क से ही मुख्यमंत्री गत सप्ताह बागा सराहन सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनसे सड़क की दशा सुधारने का भी जिक्र भी किया था। उम्मीद है कि जल्द सड़क की दशा सुधरेगी।
विज्ञापन



सड़क को पैचवर्क कर गड्ढों को भरा गया था। मौसम साफ होते ही निरमंड से बागीपुल तक के बाकी बचे सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे। मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड

खस्ताहाल निरमंड बागीपुल सडक़ पर रोजाना हजारों लोग झेल रहे परेशानियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें