फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परफ्यूम फैक्टरी की कोताही से चली गई नौ कामगारों की जान

Wed, 14 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्च अभियान पूरा, अब मलबा हटाने का चल रहा है काम
विज्ञापन

फरार फैक्टरी मालिक पुलिस गिरफ्त से बाहर, नहीं लगा सुराग
पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के शव परिजनों को सौंपे

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। झाड़माजरी स्थित एरोमा परफ्यूम फैक्टरी में मृतक चार कामगारों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। हालांकि अभी एक कामगार चंपो देवी की पहचान होना बाकी है। फैक्टरी में आग से 9 कामगारों की मौत हुई है। जबकि 29 घायल हुए हैं। एक महिला कामगार की छत से गिरने से मौत हुई जबकि आठ की जलने से मौत हुई है।
आग पर कई दिन तक काबू नहीं पाया गया। दस फरवरी को भी कटिंग के दौरान चिंगारी उठने से दोबारा आग लग गई थी, लेकिन मौके पर तैनात दमकल विभाग ने उसे तुरंत बुझा दिया। वहीं कंपनी के प्लांट हेड और डिप्टी प्लांट हेड को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया है। कई दिन तक आग लगने से कंपनी के भवन को एनडीआरएफ ने अनसेफ कर दिया था लेकिन उसके बावजूद भी एसआरडीएफ, लोनिवि, पुलिस व प्रदूषण बोर्ड ने मलबा हटाया और शवों को बाहर निकाला। कंपनी का संचालक अभी भी फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश टीम भेजी थी लेकिन वह बैरंग लौटी।
विज्ञापन


02 फरवरी को झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्टरी में दोपहर 1:30 बजे आग लगी। इस दौरान कामगार दोपहर का भोजन खाने के बाद वापस काम पर लौटे थे। आग कंपनी के ग्राउंड फ्लोर में केमिकल के स्टोर से फैली। आग फैलते ही भगदड़ मच गई। इस इस दौरान कंपनी में कई कामगार थे। भगदड़ के दौरान कंपनी से 30 लोग दूसरी और तीसरी मंजिल से कूद गए। घायलों को झाड़माजरी के निजी अस्पताल और ईएसआई काठा में भर्ती कराया गया और पांच कामगारों को पीजीआई भेजा गया था जिसमें एक महिला कामगार पिंकी की पीजीआई में मौत हो गई।

13 लोग पहले दिन लापता थे। लेकिन 03 फरवरी को पांच लोगों ने जिंदा होने की पुलिस को सूचना दी। उसके बाद आठ कामगार लापता थे। जिसमें चंबा की चंपो देवी, यूपी के बदायूं की काजल, यूपी के खुशीनगर की काजल भारती, मध्य प्रदेश के छतरपुर की कल्पना, यूपी के बदायूं के शशि, अमरोहा की सोनी, बरेली की रहनुमा यूपी के संभाल जिले की राखी लापता थी, लेकिन 03 फरवरी को एनडीआरएफ ने शौचालय से चार शव निकाले जिसमें रहनुमा, राखी व शशि के कपड़ों से उनकी पहचान हो गई थी। मंगलवार को सभी लापता कामगारों के शव मिल गए और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी खजाना राम ने बताया कि इस मामले में कंपनी के प्लांट हेड चंद्रशेखर व डिप्टी प्लांट हेड विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया। उधर कंपनी का मालिक निशेल पटेल लापता है। पुलिस ने संचालक के पैतृक स्थान मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस टीम को भेजा लेकिन वह वहां से भी फरार हो गए। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें