फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 घंटे के बाद एनएच बहाल, हजारों लोगों को बड़ी राहत

विज्ञापन
खाब और नाको के बी एनएच को बहाल करने पर खुशी जाहिर करते सीमा सड़क संगठन के अधिकारी और अन्य मजूदर - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से पिछले 50 घंटे से बाधित
विज्ञापन

नेशनल हाईवे को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने वीरवार को बहाल कर दिया है। इससे जिले के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। नेशनल हाईवे बहाल होने से जिले के लोग अब प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए सुगमता से आवाजाही कर सकेंगे। इसके साथ ही अपनी नगदी फसलों को प्रदेश और देश की मंडियों में बेच सकेंगे।
बाढ़ के कारण नेशनल हाईवे खाब से लेकर नाको तक करीब 40 जगहों पर अवरुद्ध था। इस वजह से बीआरओ की टीमों को हाईवे को बहाल करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। टीमें पिछले 25 घंटे से मार्ग को बहाल करने के कार्य में जुटी हुई थी। इस दौरान बारिश के दौरान भी जान जोखिम में डालकर टीमें हाईवे को खोलने के कार्य में जुटी रही। इस कार्य को सीमा सड़क संगठन की 108 सड़क निर्माण इकाई समदू ने पांच जेसीबी और 150 मजदूरों ने अंजाम दिया। वीरवार करीब सुबह करीब 10:00 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हाईवे बंद होने से लगी थी वाहनों की कतार
मार्ग अवरुद्ध होने से पिछले तीन दिनों से खाब और नाको के बीच फंसे लंबी वाहनों की कतार लगी हुई थी। इसमें सैकड़ों लोग फंसे हुए थे। मार्ग खुलते ही शिमला-किन्नौर और काजा की ओर जाने वाली वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। हाईवे बहाल होने से जिले के बागवानों और किसानों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं, शलखर के पास भी आठ घंटे से बंद मार्ग को 10 घंटे के बाद खोल दिया गया है।
विज्ञापन

50 घंटे से अवरुद्ध राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बहाल कर दिया है। टीम ने भारी बारिश होने के बावजूद कड़ी मेहनत करके सड़क को बहाल करने में कामयाबी हासिल की है। यह सराहनीय कदम है।
बीडी धीमान, सहायक अभियंता, सीमा सड़क संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें