फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में ब्रौनी नाले के पास 4.25 करोड़ से संवरेगा एनएच

विज्ञापन
ब्रौनी नाले में शुरू हुआ नेशनल हाईवे पांच के कायाकल्प का कार्य। संवाद
विज्ञापन
ब्रौनी में नाले के कारण खतरनाक हुए एनएच के सुधारीकरण कार्य शुरू
विज्ञापन

देश सीमा को जोड़ने वाले एनएच से बागवान, सेना के जवान और पर्यटक को मिलेगी राहत
मार्ग के एक किलोमीटर लंबे हिस्से की टारिंग, सुरक्षा दीवार और विस्तारीकरण का होगा कार्य

मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और देश की सीमा को जोड़ने वाले एनएच-पांच का झाकड़ी में ब्रौनी नाले के पास जल्द कायाकल्प होगा। यहां लंबे समय से एनएच खस्ताहाल बना हुआ है। करीब 4.25 करोड़ रुपये की लागत से एनएच चकाचक होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई) ने ठेकेदार को कार्य अवॉर्ड कर दिया है। इसके बाद एनएच के कायाकल्प का कार्य शुरू हो गया है। ब्रौनी नाले के पास नेशनल हाईवे-पांच की हालत चार साल से खस्ताहाल है। भूस्खलन प्रभावित ब्रौनी क्षेत्र में हर वर्ष एनएच-पांच को भारी क्षति पहुंचती है। लंबे समय से एनएच के इस हिस्से की हालत न सुधरने से रामपुर, किन्नौर और काजा जाने वाले हजारों लोग परेशानी झेल रहे हैं। सीमा पर तैनात भारतीय सेना, आईटीबीपी के जवान और देश-विदेश से किन्नौर जाने वाले पर्यटक भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। अब ब्रौनी नाले में दो नए कलवर्ट का निर्माण किया जाएगा। संकीर्ण मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। धंसी सड़क की फिलिंग कर सड़क का ग्रेड ठीक करवाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर सुरक्षा दीवारें लगाई जाएंगी। इसके असावा मेटलिंग और टारिंग की जाएगी। वर्ष 2023 को बरसात के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से ब्रौनी नाले के पास नेशनल हाईवे-पांच का करीब एक किलोमीटर हिस्सा काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद सड़क बरसात में और भी खस्ताहाल हो गई। कहीं सड़क टूटने से तंग हो गई, तो कहीं काफी बड़ा भाग धंसने से सड़क का ग्रेड पूरी तरह खराब हो गया है। भारी और छोटे वाहनों के तीन स्थानों पर टक्कर बनने से गाड़ियों के कलपुर्जे भी टूट रहे हैं। नेशनल हाईवे-पांच में झाकड़ी के पास ब्रौनी नाले में गाड़ियों की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच रही है। खराब सड़क में पर्यटकों और आम लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। गाड़ियों को नुकसान और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। नेशनल हाईवे के सुधारीकरण के बाद पर्यटकों, सेना के जवानों, किसान बागवानों और आम जनता को जल्द सुविधा मिलने की उम्मीद है। यह सड़क सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। यह सड़क तिब्बत सीमा तक जाने का मुख्य मार्ग है। वहीं, किन्नौर और काजा सहित लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों को जोड़ती है। हर साल सेब की कई लाख पेटियां इसी मार्ग से सेब मंडियों तक पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन


झाकड़ी में ब्रौनी नाले के पास एनएच के करीब एक किलोमीटर हिस्से को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को पक्का और समतल किया जाना है। 4.25 करोड़ से छह माह में सड़क को चकाचक बनाया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता और समय पर कार्य को पूर्ण करने के लिए विभाग के कनिष्ठ अभियंता और स्वयं मौके पर खड़े होकर काम करवाया जा रहा है। -करतार चंद शर्मा, सहायक अभियंता, एनएचएआई सब डिविजन ज्यूरी

ब्रौनी नाले में शुरू हुआ नेशनल हाईवे पांच के कायाकल्प का कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें