फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशंग नाले के पास नेशनल हाईवे पांच पर थमे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
काशंग नाले के पास नेशनल हाईवे पांच भूस्खल होने से बंद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
काशंग नाले के पास एनएच-पांच
विज्ञापन

पर फिर से थमे वाहनों के पहिये
पहाड़ी दरकने से 40 मीटर सड़क पर भारी भरकम चट्टानें भरीं
रास्ता बंद होने से रिकांगपिओ से पूह-काजा, शिमला का कटा संपर्क
24 पंचायतों के ग्रामीण और पर्यटकों को झेलनी पड़ रही परेशानियां
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला/रिकांगपिओ। जिले के नेशनल हाईवे पांच पर कांशग के पास वाहनों के पहिये फिर से पूरी तरह से थम गए हैं। वीरवार दोपहर को पहाड़ी दरकने से बोल्डरों और चट्टानों के खिसकने से एनएच पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह-काजा और शिमला से संपर्क कटा हुआ है। जिले की 24 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों समेत देश-विदेश के पर्यटकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। मार्ग अवरुद्ध होने से पर्यटकों समेत ग्रामीण रास्ता बहाली के इंतजार में हैं।
काशंग झूले के पास बाधित एनएच पांच शुक्रवार को भी बहाल नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि हैवी ब्लास्टिंग के चलते एनएच पांच पर आए दिन पहाड़ी दरकने से ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रोजाना एनएच पर बार-बार यातायात ठप होने से पर्यटकों को भी खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। हालांकि सीमा सड़क संगठन ने शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे से ही बाधित एनएच पंाच को बहाल करने के लिए दोनों तरफ पांच मशीनों के साथ दर्जनों मजदूर तैनात किए हैं, जो बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में संतोष नेगी, दावा नेगी, धर्मेंश्वर सिंह नेगी, दीपक नेगी, राजेश नेगी, अमित नेगी, राजभगत नेगी, रामगोपाल नेगी, योगेंद्र सिंह नेगी, भानू प्रताप नेगी, दिव्या नेगी, करतार सिंह, सतीश कुमार, कमल, प्रभात नेगी, सुरेंद्र नेगी, निहारिका, सारिका, मिताली, मधु, कविता, अभिमन्यु और नेहा सहित अन्य लोगों के अनुसार एनएच बंद होने से काफी ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण उन्हें भूखे प्यासे वाहनों में इंतजार करना पड़ रहा है। लचर कार्यप्रणाली के चलते प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने कहा कि मार्ग अवरुद्ध होने से बसों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है। वहीं इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव के अनुसार एनएच पांच पर 40 मीटर लंबे मार्ग पर भारी भरकम चट्टानें और बोल्डर आने से यातायात बहाल करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। बार-बार पहाड़ी दरकने से मार्ग को खोलना मुश्किल हो रहा है। पांच मशीनरी और दर्जनों मजदूर बाधित एनएच को बहाल करने में जुटे हुए हैं। बाधित मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें