फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन की पांच पंचायत में अब नहीं रहेंगी बिजली की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

लो वोल्टेज और अघोषित कटों से हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगी निजात
बनाहर, जंजैली, कांगल, कोटीघाट और मोगड़ा पंचायत में हो रहा विद्युत सुदृढ़ीकरण
विद्युत बोर्ड लगा रहा 11 ट्रांसफार्मर, बिछ रही नई लाइनें
सुशील कश्यप
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन के बड़ागांव क्षेत्र में विद्युत संबंधी समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं। कहीं लोड की कमी, कहीं लो वोल्टेज तो कहीं बिजली के अघोषित कटों से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता वर्षों से जूझ रहे हैं। समय के साथ-साथ क्षेत्र की आबादी में इजाफा हुआ है, लेकिन विद्युत ढांचा वही पुराने जमाने का है। ऐसे में आए दिन क्षेत्र के लोग विद्युत संबंधी समस्याओं से जूझने को मजबूर हैं, लेकिन अब विद्युत बोर्ड करोड़ों रुपये की लागत से विद्युत आपूर्ति में आवश्यक सुधार करेगा। केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत जहां क्षेत्र की पांच पंचायतों में विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं, वहीं नई विद्युत लाइन भी बिछेगी। जल्द ही हजारों उपभोक्ताओं को वर्षों पुरानी समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिलेगी।
कुमारसैन के सांगरी क्षेत्र में वर्षों पुरानी बिजली की समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान होगा। क्षेत्र के लोग बीते कई दशक से विद्युत समस्याओं से जूझ रहे हैं। बिजली की समस्या होने से सेब सीजन के दौरान भी बागवानों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। क्षेत्र की पांच पंचायतों में अकसर बिजली के अघोषित कटों और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से समस्या के समाधान की मांग उठा रहे हैं, जो अब जल्द ही दूर होगी। विद्युत बोर्ड आरडीएसएस योजना के तहत सब डिवीजन बड़ागांव की बनाहर, जंजैली, कांगल, कोटीघाट और मोगड़ा पंचायत में 21 विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर रहा है। वहीं विद्युत की नई लाइनें बिछाने का कार्य भी चल रहा है। विद्युत बोर्ड जहां क्षेत्र के पुराने ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कर रहा है, वहीं जहां जरूरत है, वहां नए लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कांगल क्षेत्र में 11, जबकि बड़ागांव क्षेत्र में 10 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। एक ट्रांसफार्मर पर करीब छह लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसके अलावा कांगल के लारकी क्षेत्र के लिए करीब दो किलोमीटर नई विद्युत लाइन बिछाई जा रही है, जिस पर करीब 13.50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

कोटस
विद्युत बोर्ड सब डिवीजन बड़ागांव के कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत सुधारीकरण के कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। आरडीएसएस योजना के तहत सांगरी क्षेत्र में 21 ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। योजना का कार्य पूरा होने से अब क्षेत्र में विद्युत संबंधी समस्याएं नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें