फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा स्कूल में सीबीएसई मान्यता के बाद दाखिलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संख्या 930 से बढ़कर 1,250 के पार
विज्ञापन

छठी से आठवीं तक खोले गए नए सेक्शन
स्थान की कमी के चलते लिया गया डबल शिफ्ट का फैसला
ग्यारहवीं-बारहवीं की कक्षाएं सुबह-शाम दो पालियों में
प्राथमिक कक्षाएं केवल सुबह की पाली में संचालित
सीबीएसई पैटर्न को लेकर अभिभावकों में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में सीबीएसई मान्यता मिलने के बाद दाखिलों में बढ़ोतरी हुई है। स्कूल ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए विद्यार्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा दर्ज किया है। बीते वर्ष जहां विद्यार्थियों की संख्या 930 थी, वहीं इस सत्र में आंकड़ा 1,250 को पार कर चुका है। 30 अप्रैल तक 1,300 से अधिक दाखिले होने की संभावना है।
प्रधानाचार्य दिनेश स्टेटा के अनुसार, बढ़ती छात्र संख्या को ध्यान में रखते हुए छठी से आठवीं तक अतिरिक्त सेक्शन शुरू किए गए हैं, ताकि सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। स्कूल में स्थान की कमी और बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के लिए ‘डबल शिफ्ट’ प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके तहत ग्यारहवीं और बारहवीं के विभिन्न संकायों सहित उच्च कक्षाओं का संचालन अब सुबह और शाम की दो अलग-अलग पालियों में किया जाएगा। वहीं, बाल वाटिका से पांचवीं तक की कक्षाएं केवल सुबह की पाली में संचालित होंगी।
विज्ञापन

सीबीएसई पैटर्न और आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूल प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध होगी, जिससे नेरवा क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें