फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी पावर स्टेशन के फायर स्टेशन में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन हुआ। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जबकि सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट कौशलेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजीव कपूर ने फायर सर्विस कर्मियों की तत्परता, समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं जैसे निबंध, नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर सर्विस वीक के दौरान फायर विंग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सप्ताह भर आयोजित जागरूकता और प्रशिक्षण गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इसमें अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया, फर्स्ट एड और एलपीजी सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें