फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गर्मी से झूलसीं खेतों में सब्जियां, बाजार से रौनक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन के समय 38 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान, लोग बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में नदी किनारे वाले कम ऊंचाई के क्षेत्रों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच रहा है। गर्मी से किसानों की खेतों में लगाई सब्जियां झूलस गई हैं। वहीं गर्मी के कारण बाजार से भी रौनक पूरी गायब हो गई है। पहाड़ी क्षेत्र में रात का तापमान भी 24 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं, जंगलों में आग की घटनाएं नहीं थम रही हैं। इससे भी वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। गर्मी की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, बुजुर्गों का कहना है कि ऐसी गर्मी उन्होंने अपने जीवनकाल में नहीं देखी। नदी, नालों और पेयजल स्रोतों में जलस्तर बेहद कम हो गया है, जिसका असर अब कृषि व बागवानी पर भी पड़ना शुरू हो गया है। लोगों को पीने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। सब्जियों के उत्पादन में एकाएक गिरावट आ गई है। सेब और नाशपाती के पौधों से फलों की ड्रॉपिंग शुरू हो गई है। नेरवा सब्जी मंडी में चौहान फ्रूट कंपनी के मालिक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि सूखे से फैसलों में बीमारियां लग रही हैं। फसलें सूख रही हैं, जिससे उत्पादन गिर गया है।इसका असर फसलों की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। गर्मी से झूलसने के बाद 90 रुपये में बिक रही फ्रासबीन का दाम 55 से 65 रुपये प्रति किलो हो गया है। मटर के दाम भी घट गए हैं। सूखे के कारण मैदानी क्षेत्रों की फसल लगभग समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा केवल टमाटर के दाम में दो गुणा बढ़ोतरी हुई है। आगामी दिनों में यह रेट 600 रुपये प्रति क्रेट तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें