फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में नेरवा ओवरआल विजेता

विज्ञापन
नेरवा खंड स्तरीय छात्र वर्ग वालीबाल प्रतियोगिता का आनंद लेते दर्शक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नेरवा (रोहड़ू) । शहीद श्याम सिंह राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नेरवा में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में नेरवा स्कूल ओवरआल विजेता रहा। प्रतियोगिता में 28 विद्यालयों के 462 छात्रों ने भाग लिया। स्कूलों की इस प्रतियोगिता के कबड्डी में नेरवा ने इड़ा और खो-खो में शामठा स्कूल को हराया।
विज्ञापन

शतरंज में शामठा ने नेरवा को हराया। बैडमिंटन में नेरवा ने हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा को हराकर ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में नेरवा और रुसलाह को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। लोकनृत्य की स्पर्धा में केदी प्रथम और नेरवा द्वितीय रहा। ग्रुप सांग में केदी प्रथम नेरवा द्वितीय, वाद्ययंत्र में केदी प्रथम नेरवा द्वितीय, वोकल सोलो क्लासिक में हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा ने प्रथम और शामठा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वोकल फोक सोलो में हिमालयन प्रथम और केदी द्वितीय रहा। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में केदी प्रथम और नेरवा द्वितीय, संस्कृतिक गीतिका में हिमालयन प्रथम और नेरवा द्वितीय जबकि मार्च पास्ट में हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा प्रथम स्थान पर रहा। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें