पलजारा में हुई घटना, पुलिस ने बयान किए दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बशहर। रामपुर थाना के तहत पलजारा क्षेत्र में नेपाल मूल की महिला ने सेब के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही तकलेच चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। मृत महिला की पहचान ताशी लामा की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। साथ ही महिला के पति के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में अब तक किसी ने महिला की मौत को लेकर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।