जिला स्तरीय चिल्ड्रन सांइस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रचो?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली की छात्रा नैंसी और मुकेश राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने पर उनका चयन हुआ है। दोनों ने राजधानी शिमल के छोटा शिमला में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस के कनिष्क और वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है।
स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने नैंसी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने पर बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा है। उन्होंने शिक्षक अध्यापिका रेखा बंसल और मदन शर्मा को भी बधाई दी है।