फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बीडीसी ठियोग के निर्वाचित सदस्यों को प्रदान कीं आवश्यक शक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति की पहली बैठक में विकास, सड़क सुधार सहित मूलभूत सुविधाओं पर किया मंथन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पंचायत समिति की पहली बैठक शनिवार को अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे खंड विकास अधिकारी नरेश झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पंचायत समिति के 22 में से 21 सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों को आधिकारिक रूप से कार्य करने के लिए आवश्यक शक्तियां प्रदान की गईं, जिससे समिति अब विकास कार्यों से जुड़े निर्णय लेने और योजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम होगी। हालांकि पहली बैठक में किसी विशेष प्रस्ताव या बड़े मुद्दे पर विस्तृत चर्चा नहीं हुई, लेकिन सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, सडक़ सुविधाओं में सुधार और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर में विचार-विमर्श किया। सभी सदस्यों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ नरेश झा ने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें