फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्केबाजी में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उपायुक्त ने नवाजा

विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्केबाजी में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करते उपायुक्त किन्नौर - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हरियाणा के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले से सीएसआर के तहत संचालित जेएसडब्ल्यू प्रशिक्षण केंद्र के 12 मुक्केबाजों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इसमें जिले की स्नेहा कुमारी ने 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, कशिश ने 48 किलोग्राम वर्ग में रजत और 52 किलो वर्ग में रीतू और 54 किलोग्राम वर्ग में सपना थापा ने कांस्य पदक जीता है। आबिद हुसैन सादिक ने कार्यक्रम में 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कशिश, रीतू और सपना थापा के अलावा विश्वजीत, प्रिया, अंजली, सुनिधि, अंकिता, अनीश, उपमन्यु और कोच उपेंद्र सिंह को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
स्नेहा दुबई में आयोजित हो रही एशियन यूथ जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग ले रही है। इसको देखते हुए उन्हें बाद में नवाजा जाएगा। उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे और कड़ी मेहनत करें, ताकि भविष्य में होने वाले ओलंपिक और एशियन गेम में भाग लेकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से ही किसी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हमें हमेशा अपना लक्ष्य बढ़ा रखना चाहिए और इसे प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करना होगा। उन्होंने जेएसडब्ल्यू ने सीएसआर के तहत सांगला और उरनी में जिले के युवाओं को बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंनेे कहा कि सांगला के शिखर प्रशिक्षण केंद्र को बॉक्सिंग खेल की सभी अंतरराष्ट्रीय स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जेएसडब्ल्यू परियोजना प्रमुख कौशिक मलिक ने कहा कि हम बॉक्सिंग खेल को अगले स्तर तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और वह दिन दूर नहीं जब जिले के प्रतिभावान बॉक्सर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर सीएसआर प्रमुख दीपक डेविड और जेएसडब्ल्यू के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें