सीमा महाविद्यालय में हिंदी दिवस कार्यक्रम
भाषण, निबंध लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में हिंदी दिवस समारोह में प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान भाषण, निबंध लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भाषण में बीए तृतीय वर्ष के छात्र नतिन ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी नेगी ने दूसरा और एमए तृतीय सत्र की छात्रा मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ में एमए की छात्रा मोनिका शर्मा प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंजली कैथ द्वितीय और बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा अर्चिता नेगी तृतीय रहीं।
निबंध लेखन में एमए की छात्रा सुनैना कैलानटा ने पहला, मोनिका शर्मा ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियांजलि नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो. अश्वनी शर्मा, डॉ. हैपिन्दर सिंह और प्रो. वंदना ठाकुर शामिल रहे।
समारोह में विद्यार्थियों ने एकल गान, एकल नृत्य और सामूहिक लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भाषा और अभिव्यक्ति को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए हिंदी विभाग के प्रो. रवि प्रकाश, डॉ. नवनीत भाउटा और विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का मंच संचालन बीए तृतीय वर्ष के छात्र नतिन ने किया।