ननखडी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से शिमला में मिलते हु
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। थाना ननखड़ी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल पंचायत की मुख्य मांगों को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला।
पंचायत प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने, डिग्री कॉलेज ननखड़ी के रुके कार्यों को जल्द शुरू करवाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने और खेल मैदान ननखड़ी को स्तरोन्नत करने के साथ-साथ क्षेत्र से जुड़ी मांगें रखीं। दोनों मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल की समस्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने आश्वासन दिया। इसके लिए ग्राम पंचायत प्रधान राजेश कुमार, उपप्रधान संतोष मेहता, पंचायत समिति सदस्य कंपा ठाकुर, वार्ड सदस्य धूंधू राम, शिवलाल, कपूर सिंह, रूपा देवी और प्रमला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।