रामपुर के दिवंगत विधायक नंद लाल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में निर्णय लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से उपायुक्त शिमला को निर्देश जारी किए हैं। पुलिस और रामपुर प्रशासन के अधिकारियों को भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय अंतिम संस्कार करवाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने उपायुक्त शिमला को पत्र जारी कर अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बुधवार को विधायक नंद लाल को अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिमला, रामपुर के उपमंडलाधिकारी नागरिक और जिला नाजिर सहित संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को अंतिम संस्कार के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय के तहत दिवंगत विधायक नंद लाल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न करवाया जाएगा।