फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नमज्ञल को सौंपा पूह ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर आदिवासी कांग्रेस जिले की बैठक रिकांगपिओ में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तारीकरण किया गया। अधिवक्ता नमज्ञल नेगी को पूह ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।

वहीं विकास नेगी को कल्पा ब्लॉक और गोविंद मोयान को निचार ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस की कमान सौंपी गई। इसके अलावा अधिवक्ता निर्मल चंद्र नेगी और सुशील साना को सलाहकार, समर देवा को जिला समन्वयक, प्रवीण नेगी को उपाध्यक्ष, सुरेश योगमा को महासचिव और प्रेम कुमार को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में खंड अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता किन्नौर आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रिंगचेन बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपे गया है, उसके लिए उन्होंने राहुल गांधी, राष्ट्र अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस शिवा राम मोगे, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। वहीं सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें