टिक्कर खंड की अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में भाग लेते छात्र
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। टिक्कर शिक्षा खंड की अंडर-14 आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन वॉलीबाल स्पर्धा का पहला मैच नालाबन स्कूल और कुठाड़ी स्कूल के बीच खेला गया। इसमें नालाबन स्कूल ने जीत हासिल की।
बैडमिंटन स्पर्धा के पहला मैच में खारला स्कूल ने बराल स्कूल को हराया। खो-खो स्पर्धा का मुकाबला सेरी स्कूल और मेल्ठी स्कूल के बीच खेला गया। इसमें सेरी स्कूल विजेता रहा। दूसरा मुकाबला पुजारली-4 और बराल के बीच खेला गया, जिसमें बराल स्कूल जीत दर्ज की।
कबड्डी स्पर्धा में शरौंथा स्कूल ने एसडीएवी पब्लिक स्कूल को मात दी। अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा के खेल प्रभारी भीष्म चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में 309 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।