फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार कुमारसैन का विकास करने में रही विफल : कुलदीप राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर) राणा सुमेश्वर खेल परिसर दरबार मैदान कुमारसैन में रविवार को ठियोग कुमारसैन के नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह राठौर का नागरिक अभिनंदन एवं धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर का स्थानीय लोगों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिला मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। कुमारसैन कांग्रेस जोन के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अतुल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के प्रधानों और महिला मंडल सदस्यों ने भी विधायक कुलदीप सिंह राठौर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि लोगों ने चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भरपूर सहयोग दिया, जिसका वे दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार कुमारसैन में विकास की एक ईंट तक नहीं लगा पाई, जो पूर्व कांग्रेस सरकार के समय के कार्य थे वे भी पूरे नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि दरबार मैदान में स्टेज भवन जो कांग्रेस सरकार में बना था, उसका कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। इस बारे में उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से बात की और उन्होंने स्टेज भवन को तैयार करने के लिए 25 लाख की राशि देने की बात कही है। उन्होंने का कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विधायक कुलदीप सिंह राठौर के सहयोग से ठियोग कुमारसैन के रुके कार्यों पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष केहरसिंह खाची, जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, सुधीर भेक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजेंद्र वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रुपेश कंवल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह, नारकंडा ब्लॉक प्रधान परिषद के अध्यक्ष विनोद कंवर, कुमारसैन कांग्रेस जोन अध्यक्ष प्रवीण वर्मा और दिशात नलवा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें