फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाटी और भंगड़े पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन, मेधावी नवाजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। इसमें मेधावियों को सम्मानित किया गया तो वहीं विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव विकेश चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक चंद्रकांता अष्टू और प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद अष्टू स्कूल की वार्षिक गतिविधियों को अभिभावकों के समक्ष रखा। इसके साथ ही बच्चों को जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश सबका मन मोहा। छात्राओं ने नाटी, भंगड़े पर खूब धमाल मचाया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का आग्रह किया। समारोह में कबड्डी एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष सुभाष रांझा, देविंद्र चौहान, दलीप अष्टू, संदीप चौहान, अमर दास कौल राम अष्टू विशेष अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
समारोह में इन्हें किया सम्मानित
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सोमिल मेहता, आयुष सिंघा, रजत, तरूण, अनिरुद्ध, प्रीक्षित, ईशान ठाकुर, आदित्य मांटा, आर्यन, मनन, उज्वल, ईिशता, हर्षिता, प्रीतिका, चेष्टा, उर्वशी, एंजल, आशु, कृतिका, अदिति, प्रीति, पूनम और रागनी सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें