फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू बाजार में शीघ्र बनेगा नगर परिषद का बहुउद्देश्यीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देश्यीय भवन की तैयार की जा रही डीपीआर, अप्रैल में भवन की आधारशिला रखने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। कस्बे के मुख्य बाजार में शीघ्र ही नगर परिषद बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण शुरू करेगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। भवन का निर्माण करीब सात करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। अप्रैल में भवन की आधारशिला रखने की तैयारी है। बहुउद्देश्यीय भवन में नगर परिषद का नया कार्यालय स्थापित होगा। साथ ही व्यावसायिक परिसर, पुस्तकालय और पार्किंग सुविधा भी होगी। भवन निर्माण के लिए 19 बिस्वा भूमि का अधिग्रहण कर शहरी विकास विभाग के नाम पर स्थानांतरण कर दिया गया है। नगर परिषद ने 17 जनवरी, 2022 को रोहड़ू मुख्य बाजार में चिड़गांव मार्ग पर 19 बिस्वा सरकारी भूमि पर बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया था। 11 अप्रैल, 2023 को उपायुक्त शिमला ने अधिसूचना जारी कर चयनित सरकारी भूमि को शहरी विकास विभाग के लिए स्थानांतरण करने की स्वीकृत दी थी। उसके बाद भवन की डीपीआर तैयार करने के टेंडर लगाए गए। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। डीपीआर बनने के बाद भवन निर्माण के टेंडर आमंत्रित होंगे। नगर परिषद ने अप्रैल में भवन की आधारशिला रखने की योजना बनाई है। बहुउद्देश्यीय भवन में नगर परिषद कार्यालय, पुस्तकालय, करीब 30 दुकानों वाला व्यावसायिक परिसर, बहुउद्देश्यीय सभागार का निर्माण किया जाएगा। भवन में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

शीघ्र ही ही भवन का निर्माण शुरू होगा
नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने बताया कि बहुउद्देश्यीय भवन की डीपीआर तैयार की जा रही है। शीघ्र ही ही भवन का निर्माण शुरू होगा। शीघ्र ही रोहड़ू मुख्य बाजार में विभिन्न सुविधाओं से लैस नगर परिषद का भव्य भवन बनेगा। राजेश हंसरेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें