एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा सर्तकता जागरूकता सप्ताह के तहत पीजी कॉलेज र
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पीजी कॉलेज रामपुर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाषण-प्रतियोगिता में मोहिंद्र सिंह ठाकुर पहला, रॉनी ने दूसरा और निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अनन्या ठाकुर, आदित्य वर्मा, गार्गी ठाकुर, मुस्कान, वर्षा को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र भारत सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता थीम पर आधारित 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक मनाए जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह की कड़ी में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भर बनने की महत्ता के बारे में अवगत करवाना था। जिससे वह भविष्य में भारतवर्ष समृद्ध देश के रूप में उभर सके।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य पीसीआर नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने सबसे पहले इस आयोजन के लिए एसजेवीएन प्रबंधन का धन्यवाद किया। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि एसजेवीएन के प्रदान किए गए ऐसे मंच का भरपूर फायदा उठाएं। सतर्कता विभाग की विभागाध्यक्ष उपमहाप्रबंधक सुरेखा राव, वरिष्ठ प्रबंधक मीनाक्षी धीमान, मितेश यादव एवं सतर्कता विभाग की टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया।