ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने भी देवठी पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान नेताओं ने नंद लाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना प्रदेश की राजनीति और विशेषकर रामपुर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। नंद लाल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में रामपुर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। चार बार विधायक रहे नंद लाल ने अपनी सादगी, जनसंपर्क और राजनीतिक कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी।