फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंत्री नेगी ने किया कूपा स्कूल में बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किन्नौर। कल्पा विकास खंड की पंचायत कामरू स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला कूपा में 19 लाख से बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत शैक्षणिक सत्र से सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरंभ कर दी गई है। शिक्षकों का स्तर और अधिक बेहतर बनाने के लिए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। विद्यालयों में शिक्षा संबंधी आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश के विद्यार्थियों को घर द्वार पर आधुनिक और गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में गत दिनों हुई त्रासदी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा में प्रभावितों को 50 हजार रुपये की फौरी राहत राशि और किराए पर मकान के लिए 5 हजार रुपये प्रति माह प्रदान करने की घोषणा की है, ताकि प्रभावितों को संबल प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों और महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मंत्री ने महिला मंडल और स्कूली छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर दस-दस हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्ष ललिता पंचारस, जेएसडब्ल्यू के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अध्यक्ष दीपक डेविड सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें