फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ के विक्रय केंद्र में मिलेंगे महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद

विज्ञापन
किन्नौर महोत्सव में मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्वयं सहायता समूह के विक्रय केंद्र का किया शुभारंभ।
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी ने मल्टीपर्पज आउटलेट का किया लोकार्पण
विज्ञापन

किन्नौरी राजमाह, पारंपरिक वस्त्र, चुल्ली का तेल, अखरोट, काला जीरा, कोदा और ओगले का आटा होगा उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में ग्राहकों को अब सस्ते दामों पर पारंपरिक उत्पाद मिलेंगे। ये उत्पाद स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार किए होंगे। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं किन्नौरी राजमाह, पारंपरिक वस्त्र, चुल्ली का तेल, अखरोट, काला जीरा, कोदा, ओगला और फाफरे का आटा समेत कई पारंपरिक उत्पाद ग्राहकों को ओपन मार्केट में उपलब्ध करवाएंगी। जायका वानिकी परियोजना ने रिकांगपिओ में विक्रय केंद्र खोला है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मल्टीपर्पज आउटलेट का लोकार्पण किया। अब रिकांगपिओ में भी जायका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए पारंपरिक उत्पादों की बिक्री इस केंद्र में होगी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के बीच जायका वानिकी परियोजना ने रसायन मुक्त उत्पादों की बिक्री के लिए विक्रय केंद्र जनता को समर्पित किया। इस दौरान जागृति स्वयं सहायता समूह बरी, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह चौरा, विष्णु स्वयं सहायता समूह कंडार और सिरखुंग स्वयं सहायता समूह चांगो ने कई तरह के उत्पाद यहां बिक्री के लिए लाए। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की मेहनत के लिए परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा ने सराहना की। जायका वानिकी परियोजना के परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा ने कहा कि जायका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के बनाए सभी प्रकार के उत्पाद बाजार से बेहतरीन और अच्छी कीमत पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधन ने प्रदेश के 22 वन मंडल स्तर पर आउटलेट स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जो अधिकांश वन मंडलों में संचालित हो चुके हैं। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी अरविंद कुमार, सेवानिवृत्त हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी सीएम शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा, कल्पा के वन परिक्षेत्राधिकारी मनमोहन नेगी, किन्नौर के एसएमएस राधिका नेगी, निचार की एफटीयू समन्वयक प्रियंका नेगी, भावानगर की एफटीयू समन्वयक सुरेखा नेगी, कटगांव की एफटीयू समन्वयक सविता नेगी, लेखाकार संयुक्त नेगी समेत वन विभाग और वानिकी परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें