फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में दुग्ध उत्पादकों ने एक घंटा किया एनएच जाम

विज्ञापन
दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं और मांगों के लेकर दतनगर मिल्क प्लॉट के बाहर धरना प्रदर्शन करते दुग
विज्ञापन
एनएच से लेकर मिल्क प्लांट तक निकाली रोष रैली
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले सैकड़ों पशुपालक गरजे
मिल्क प्लांट के बाहर किया जमकर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
चेताया, 10 तारीख से पहले दूध की पेमेंट नहीं की तो 11 से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल : प्रेम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मिल्क प्लांट दत्तनगर के बाहर बुधवार को समस्याओं को लेकर सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने रोष प्रदर्शन किया। दुग्ध उत्पादकों ने 11:15 से 12:15 बजे तक चक्का जाम किया और मिल्क प्लांट तक रोष रैली निकाली। हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले दुग्ध उत्पादकों ने प्रदर्शन किया। दुग्ध उत्पादकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे। संघ ने सरकार और मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समस्याओं का समाधान मांगा। दुग्ध उत्पादकों ने दूध की पेमेंट हर महीने 10 तारीख से पहले करवाने की मांग उठाई। इसके अलावा सभी सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने के लिए टेस्टिंग मशीन मुहैया करवाने, सोसायटी सचिवों को दूध की गुणवत्ता जांच करने के लिए प्रशिक्षित करने, अप्रैल 2025 से बढ़े हुए दूध के दाम का एरियर तुरंत देने की मांग उठाई। वहीं, तकलेच और चाटी में कलेक्शन सेंटर खोलने और सोसायटी स्तर पर दूध उत्पादकों के लिए जागरुकता शिविर लगाने की भी मांग रखी। इसके अलावा सभी सोसायटियों में फीड उपलब्ध करवाने, मिल्क प्लांट में खाली पड़े पदों को तुरंत भरने और पशु औषधालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई। इसके अलावा दुधारू पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिए पशु औषधालयों में उन्नत किस्म के वीर्य, तकनीक और दवाइयां उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। प्रदर्शन में माकपा नेता राकेश सिंघा विशेष रूप से मौजूद रहे। विभिन्न वक्ताओं ने प्रदर्शन को संबोधित किया। वहीं, हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर दत्तनगर में करीब एक घंटा चक्का जाम किया गया। यदि 10 तारीख से पहले दूध की पेमेंट नहीं की गई तो 11 तारीख से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर तुला राम, रणजीत ठाकुर, सुभाष, दिनेश, संदीप, देवेंद्र, हरदयाल, कृष्णा राणा, नीलम, दीपा, शोभा, हेम लता, मेरू देवी, रेखा देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
सिंघा ने कहा कि मिल्क फेडरेशन अंतिम सांस ले रहा है। फेडरेशन मरेगा तो दुग्ध उत्पादक भी मर जाएगा। इसको बचाना बहुत जरूरी है। दूध पैदा करने वाला इंसान समाज में सबसे गरीब होता है। दुग्ध उत्पादकों और फेडरेशन को बचाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। कहा कि दूध खरीदने में पारदर्शिता नहीं है।

दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं और मांगों के लेकर दतनगर मिल्क प्लॉट के बाहर धरना प्रदर्शन करते दुग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें