आनी में दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ आनी की बैठक सोमवार को सराय भवन में हुई। इसमें दुग्ध उत्पादकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के महासचिव देवकी नंद विशेष रूप से मौजूद रहे।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुग्ध उत्पादकों की विभिन्न मांगों पर 24 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत देहात बंद, दूध बंद का आह्वान किया जाएगा। सात मार्च को दत्तनगर में मिल्क फेडरेशन प्लांट का घेराव किया जाएगा।
संघ ने सरकार से दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये करने, दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले करने, किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए फीड और पशु आहार अनुदान पर देने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्ध करवाने, सभी दुग्ध सोसायटी में दूध की गुणवत्ता मापने की मशीन उपलब्ध करवाने, दूध एकत्रीकरण करने के लिए ब्लॉक स्तर पर नए क्लेक्शन सेंटर खोलने, दुधारू पशुओं के कृत्रिम गर्भधारण के लिए औषधालय में उन्नत किस्म के वीर्य तकनीक और दवाइयां उपलब्ध कराने, पशु औषधालय में रिक्त पद जल्द भरने और मिल्क फेडरेशन के लिए 50 करोड़ से अधिक के बजट का प्रावधान करने की मांग उठाई है।
--