फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुग्ध उत्पादकों का गुस्सा फूटा, दत्तनगर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ लगाए नारे
विज्ञापन

हर माह नियमित भुगतान डीबीटी से करने की उठाई मांग
एनएच पांच से मिल्क प्लांट तक निकाली रैली
मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, जल्द मांगें पूरी नहीं की तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लंबे समय से मांगों को लेकर आवाज उठा रहे दुग्ध उत्पादकों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। बार-बार सरकार और मिल्कफेड के समक्ष समस्याएं रखने के बावजूद समाधान न होने से नाराज उत्पादकों ने वीरवार को सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने दत्तनगर में एनएच-5 पर उतरकर हल्ला बोला। इस दौरान मिल्कफेड तक रोष रैली निकाली गई। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में माकपा नेता राकेश सिंघा विशेष रूप से मौजूद रहे। सिंघा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर कई बार सरकार और विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन अधिकांश मुद्दे अब भी जस के तस हैं। इससे उत्पादकों को आर्थिक और व्यवस्थागत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान दुग्ध उत्पादकों ने प्रमुख मांगें भी सामने रखीं। उन्होंने दूध की पेमेंट हर माह नियमित रूप से करने और भुगतान सीधे खाते में डीबीटी के माध्यम से देने की मांग की। सभी दुग्ध सोसायटियों में गुणवत्ता जांच के लिए आधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाने और जहां मशीनें हैं, उन्हें सुचारू रूप से चलाने की बात कही गई।
इसके अलावा सभी सोसायटियों में अच्छी गुणवत्ता की पशु फीड सब्सिडी दर पर उपलब्ध करवाने, मिल्क प्लांट दत्तनगर और चिलिंग प्लांट्स में खाली पदों को भरने, पशु औषधालयों में कृत्रिम गर्भाधान के लिए उन्नत तकनीक और दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। पशु औषधालयों में रिक्त पदों को भरने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादकों ने दूध परिवहन करने वाले वाहनों के भुगतान को समय पर जारी रखने, दत्तनगर में चोकर संयंत्र स्थापित करने और दूध से बनने वाले उत्पाद जैसे घी, मक्खन, दही, लस्सी, पनीर, खोया और आइसक्रीम का निर्माण स्थानीय मिल्क प्लांट में करने की मांग रखी। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर जल्द समाधान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान देवकी नंद, प्रेम चौहान सहित कई अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें