फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में पौधरोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और अंग्रेजी विभाग की सोच लिटरेरी सोसाइटी के तत्वावधान में शनिवार एक पेड़ एक मां के नाम योजना के तहत पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

योजना के तहत रामपुर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के योजना अधिकारी डॉ. विपिन, रंजू नेगी और स्वयंसेवियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया। जलवायु परिवर्तन जिस तरह मानव जीवन को प्रभावित कर रहा है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की आवश्यकता है। पौधे लगाने के पश्चात उनका संरक्षण भी जरूरी है, ताकि निकट भविष्य में सकारात्मक परिणाम से भावी पीढ़ी भी लाभान्वित हो सके। इस दौरान अंग्रेजी विभाग से सह आचार्य और विभागाध्यक्ष राजेश नेगी सहित महाविद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें