फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने बाढ़ प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बिंदल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की गाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शनिवार को भाजपा ने बाढ़ प्रभावितों के लिए खाद्य सामग्री भेजी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रामपुर के चौधरी अड्डे से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामपुर और निरमंड के बाढ़ प्रभावितों के लिए भाजपा ने फौरी राहत के तौर पर रसोई के संचालन के लिए गैस सिलिंडर, आटा, चावल, बर्तन और कपड़ों सहित अन्य सामान भेजा गया। एक परिवार के पांच सदस्यों के लिए एक माह की किट सामग्री भेजी गई। उन्होंने कहा कि करीब 50 परिवारों को यह किट भेजी जाएगी। आज 10 परिवारों को यह किट बागीपुल के लिए आनी विस के विधायक के साथ भेजी गई। विधायक की अगुवाई में यह सामग्री प्रभावितों को बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि रविवार को शिमला से 20 किट और सोलन से 10 खाद्य सामग्री की किट शाम तक यहां पर पहुंच जाएगी। इन्हें बाढ़ प्रभावितों के क्षेत्रों में भेजा जाएगा। इस मौके पर भाजपा युवा नेता कौल सिंह नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें