फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़की कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, हस्तक्षेप करने की उठाई मांग
विज्ञापन

पेट्रोल, गैस और अन्य वस्तुओं के दाम छू रहे आसमान, गरीब बेहाल : लाल चंद
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा। उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति हस्तक्षेप करेंगी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि देश में पेट्रोल, गैस और अन्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके कारण आम जनता बेहाल है। गरीब तबके के लोगों को अपने परिवार का भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। बाजार में दूध, अनाज और सब्जियों के मूल्य आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस के व्यावसायिक सिलिंडर के दाम करीब 50-60 प्रतिशत तक बढ़े हैं और समय पर नहीं मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तक के लाभार्थी चूल्हा जलाने को मजबूर हो चुके हैं। देश में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है। इसकी वजह से भी कीमतें पहुंच से बाहर हो रही हैं। ब्लॉक कांग्रेस इकाई रामपुर ने ज्ञापन सौंपकर उम्मीद जताई है कि राष्ट्रपति इसमें हस्तक्षेप करेंगी और देश की जनता को राहत दिलवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर देशरत्न गौतम, राजीव ठाकुर, खेल चंद नेगी, आरडी कंवर, डीडी कश्यप, यशपाल सोनी, बिमला शर्मा, चूड़ामणि, सरोजिनी ठाकुर, कृष्ण नेगी, कृष्ण कुमार शर्मा, पद्मा कुमारी, बेअंत शर्मा, मोहन भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें