फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में प्राध्यापकों के पद रिक्त, कैसे संवरेगा छात्रों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे से लेकर कॉलेज तक पैदल पाथ बनाने की मांग
बोले, जनजातीय छात्रावास की जर्जर हालत को भी सुधारें

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में समस्याओं का अंबार है। कॉलेज में प्राध्यापकों का पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं एनएच पांच पर पैदल पथ न होने के कारण रोजाना छात्र खतरे के साये में आवाजाही करने को मजबूर हैं। जनजातीय छात्रावास की हालत दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

इन समस्याओं को लेकर मंगलवार को एबीवीपी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान मांगा। एबीवीपी इकाई राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से रामपुर प्रवास के दौरान परिधि गृह रामपुर में मिली। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय रामपुर में पत्रकारिता एवं जनसंचार, कंप्यूटर साइंस, एमएससी भौतिकी और पर्यावरण विज्ञान विभागों में प्राध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। प्राध्यापकों के रिक्त पदों के कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर पैदल पाथ न होने के कारण रोजाना हजारों छात्रों को खतरे के साये में आवाजाही करने पड़ रही है। रोजाना एनएच पांच कॉलेज तक करीब 2000 से 3000 विद्यार्थी सफर करते हैं और राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बस अड्डा से लेकर कॉलेज तक पैदल पाथ बनाने की मांग रखी। कहा कि महाविद्यालय के जनजातीय छात्रावास की हालत भी जर्जर बनी हुई है। मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग उठाई गई। अंतरराष्ट्रीय लवी महोत्सव के बाद खेल मैदान की मरम्मत के बजट में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि और कॉलेज कैंटीन की शीघ्र मरम्मत की मांग भी रखी। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें