सांगला (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला में मंगलवार से सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। सीएसची सांगला के डॉ. जतिन ने शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी निशा नेगी ने मुख्यातिथि को टोपी और बैच पहनाकर सम्मानित किया। स्वयंसेवियों ने समूह गान और स्वागत गीत गाया। स्वयंसेवी कामना ने देशभक्ति गीत, सोनी ने नृत्य पेश किया। मुख्य अतिथि ने एनएसएस के बारे में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यक स्वास्थ्य टिप्स दिए। कार्यक्रम अधिकारी निशा नेगी ने बताया कि सात दिवसीय इस विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों सहित सामाजिक कार्यों में स्वयंसेवी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी नवजीवन नेगी, मंजोत्सना, सुदेश नेगी, नर्वदा, आरती, मधुबाला, ममता, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।