फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेला सजाने के लिए बढ़ाई जाए समयावधि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में आए व्यापारियों ने मांगा अतिरिक्त समय, एसडीएम के माध्यम से मेला कमेटी अध्यक्ष को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद रामपुर भी उठा चुकी है मेले की अवधि बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर में सजे अंतरराष्ट्रीय मेले में पहुंचे व्यापारियों ने जिला प्रशासन और मेला कमेटी से व्यापार करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है। मेले में आए व्यापारियों ने पूर्व वर्ष की भांति इस साल भी कारोबार करने की मांग की है। व्यापारी घाटे का शिकार न हो, इसके लिए व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रखने के लिए मेले की समयावधि बढ़ाने की मांग की है। इससे पूर्व नगर परिषद रामपुर ने प्रस्ताव पारित कर मेले को दस दिसंबर तक सजाने की मांग मेला कमेटी से की है। गौर हो कि रामपुर के पाटबंगला मैदान और नेशनल हाईवे-पांच पर लवी मेले को लेकर दुकानें सजाई गई हैं। आधिकारिक रूप से यह मेला 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होता है, जबकि व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मेले में एक माह तक व्यापार का सिलसिला चला रहता है। इस वर्ष मेला कमेटी ने 30 नवंबर ही व्यापार करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में व्यापारी वर्ग मायूस है। क्योंकि कुछ व्यापारी ऐसे भी हैं, जिन्होंने 15 नवंबर के बाद अपने प्लॉट सजाए हैं। ऐसे में इन व्यापारियों को घाटा लग रहा है। सोमवार को मेले में आए व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय रामपुर पहुंचा। यहां पहुंचे व्यापारियों ने अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा और मेले की अवधि बढ़ाने की मांग उठाई।
व्यापारी एसडीएम एवं लवी मेला कमेटी सचिव निशांत तोमर से मिले। व्यापारी अमी चंद गौतम, खान ट्रेडर, निसार हैदर खान, काला, मंजूर अहमद, चमन लाल, मुनतियाज अहमद और होशियार चंद सहित दर्जनों व्यापारियों ने कहा कि इस वर्ष मेला देर से शुरू होने के कारण अभी तक व्यापार अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है, जिससे व्यापारियों का घाटा हो रहा है। व्यापारियों ने मेला मैदान से उपमंडलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली और अपना रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मेले की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर नगर परिषद से भी गुहार लगाई गई है। उसके बाद नगर परिषद ने मेले को 10 दिसंबर तक चलाने का प्रस्ताव पारित कर मेला कमेटी को भेजा है। व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में मेला दिसंबर माह तक लगाया जाता रहा है और इस वर्ष भी उसे पूर्व की भांति ही चलने दिया जाए। उन्होंने कहा कि रविवार को पुलिस की टीम व्यापारियों को हिदायत दे कर गई है कि व्यापारी अपनी दुकानें उठाना शुरू कर दें, जिससे व्यापारियों में रोष है। उन्होंने पूर्व की भांति व्यापार सजाने की मेला कमेटी से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व में हुई बैठक में मेले का अंतिम दिन 30 नवंबर निर्धारित किया था, लेकिन व्यापारियों ने कुछ दिन व्यापार करने की इजाजत मांगी है। व्यापारियों को मांग उपायुक्त शिमला एवं मेला कमेटी अध्यक्ष को भेज दिया है। वहां से जो निर्देश जारी होंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई होगी। -निशांत तोमर, एसडीएम रामपुर एवं मेला कमेटी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें